उज्जैन में गहराते जलसंकट के विरोध में आज कांग्रेसी करेंगे आंदोलन ...

उज्जैन(wni) धार्मिक नगरी उज्जैन मे लगातार गहराते जल संकट से आमजन मानस बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, इस गंभीर जल समस्या के मद्देनजर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल आंदोलन किया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि शहर में लगातार एक हफ्ते से अधिक समय से जल संकट बना हुआ है वैसे भी एक दिन छोड़कर के जल सप्लाई किया जा रहा है इस पर भी नगर निगम ने पिछले तीन टर्म से पानी शहर के कई हिस्सों में देना बंद कर दिया है। जिससे शहर के नागरिकों में आक्रोश है। सभी कांग्रेसजन आज सुबह 11 बजे क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां से चामुंडा माता स्थित पीएचई कार्यालय का घेराव करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ लोकप्रिय नेता डॉ रवि राय ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य, सेवादल, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, एन एस यू आई, सभी पार्षद साथी गण, आई टी सेल, व कांग्रेस के जांबाज साथियों से इस आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध किया है।धर्मेंद जायसवाल वेबन्यूज उज्जैन।

No comments:

Post a Comment