नोएडा। समाजवादी कलह का असर न सिर्फ उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है बल्कि पूरे देश में इसकी चर्चाएं चल रहीं हैं। मुख्मंत्री अखिलेश यादव को लेकर बन रही एक फिल्म का नन्हा किरदार परिवार में चल रहे झगड़े से इतना आहत हुआ कि उसने आत्महत्या की कोशिश की। घटना दिल्ली में हुई। दिल्ली में रहने वाले एक 10 साल के बच्चे ने समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से परेशान होकर जहर खा लिया। सिर्फ इतना ही नहीं इस बच्चे ने पार्टी चल रहे कलह से परेशान होकर अपना अंगूठा भी काट लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सम्बंध में फिल्म के पीआरो ने तस्दीक भी की है।
अखिलेश यादव की भूमिका निभा रहा था वह... आपको बता दें कि वह यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर प्रस्तावित बायोपिक में लीड किरदार करने वाला था। उसके परिवार ने दावा कि वह समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान की वजह से परेशान था, जिसकी वजह से उसने यह भयानक कदम उठाया है। परिवारवालों ने बताया की वह अभी आईसीयू में है। पुलिस को इस बात की जानकारी अस्पताल की ओर से दी गई।यह घटना बुधवार शाम साउथ-ईस्ट दिल्ली के जामिया नगर में हुई। 10 साल का मुनीर अजहर खान अबुल फजल एनक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता है।वह समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद से काफी परेशान था इस वजह से उसने यह कदम उठाया। इस घटना की जानकारी छठी क्लास में पढ़ने वाली उसकी बहन को सबसे पहले हुई। जब वह उसके कमरे में गई तो उसने देखा कि मुनीर कमरे में नीचे गिरा पड़ा था। उसके पास खून बिखरा हुआ था। बहन ने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिवार के लोग दौड़े। उन्होंने देखा कि मुनीर का अंगूठा कटा हुआ था, जिससे खून निकल रहा था। पास में ही चूहे मारने की दवा पड़ी हुई थी। परिवार के लोग मुनीर को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए।आपको बता दें कि मुनीर, इस बायोपिक के लिए सैफई में भी गया था। मुनीर के परिवार ने बताया कि वहां उसने अखिलेश यादव को उनकी बायोपिक की स्क्रिप्ट सुनाई थी। उसके परिवार ने बताया कि इस बायोपिक के बारे में मुंबई में कुछ कलाकारों से बात हो रही थी और कुछ ही दिनों में मूवी की शूटिंग शुरू होने वाली थी। इसी दौरान समाजवादी पार्टी में झगड़ा हो गया और बायोपिक पर काम रुक गया। उसके बाद मुनीर ने यह भयानक कदम उठाया।
समाजवादी घमासान से परेशान अखिलेश ने खाया जहर..?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment