आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय में बढ़ोतरी होगी। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता के परिवार से किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता.पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन संभव है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज उच्च शिक्षा से शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेंगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं गहनों आदि के प्रति रूझान बढ़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
No comments:
Post a Comment