गुना |आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर "याद करो कुर्बानी" कार्यक्रम के अन्तर्गत आज नगर में फ्रीडम रन का आयोजन हुआ। इसमें नागरिकों, अधिकारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्षेत्रीय विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने आज यहां नेहरू पार्क पर प्रातःकाल हरी झण्डी दिखाकर फ्रीडम रन को रवाना किया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री नियाज अहमद खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। यह फ्रीडम रन लाल परेड ग्राउन्ड पर जाकर समाप्त हुई, जहां क्षेत्रीय विधायक श्री शाक्य ने अपने विचार व्यक्त किए।
No comments:
Post a Comment