सिंहस्थ सेवादल कोर समिति की बैठक सम्पन्न

उज्जैन| बुधवार को सिंहस्थ सेवादल केन्द्रीय कार्यालय शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधवनगर में मंगलवार को सिंहस्थ सेवादल कोर समिति की बैठक सिंहस्थ सेवादल उपसमिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चित्तौड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें सेवादल के 16 शिविर स्थलों पर की जाने वाली आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मीडिया प्रभारी अमितोज भार्गव एवं संजय लालवानी ने बताया कि बैठक में सिंहस्थ सेवादल के शिविरों में टेंट व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया साथ ही टेंट व्यवसायियों के साथ अनुबंध एवं सेवाशर्तें तय की गई। समस्त सेवादल शिविरों में 17 अप्रैल तक टेंट व्यवस्था सम्बन्धी कार्य पूर्ण कर लिये जावेंगे। सिंहस्थ सेवादल के विभिन्न शिविरों के प्रभारी प्राचार्यों एवं संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अप्रेल 2016 को सायं 4 से 6 के मध्य सिंहस्थ सेवादल के केन्द्रीय कार्यालय शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधवनगर में किया जा रहा है। 14 अप्रेल 2016 को आपदा प्रबंधन के संबंध में सिंहस्थ सेवादल के लगभग 500 स्वयंसेवकों को सुरासा स्थित आर्डी गार्डी मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण दिया जावेगा। बैठक में भारत स्काऊट एवं गाईड के श्री अनोखीलाल शर्मा, सेवा समिति के श्री महेशसिंह बैस, सेवादल के श्री अरूण रोचवानी व श्री राजेश लश्करी, राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ.प्रशांत पुराणिक व श्री राजेश गंधरा एन.सी.सी. के सूबेदार मेजर श्री रामप्रकाश, सिंहस्थ सेवादल उपसमिति के सदस्य श्री महेश पंडित, श्री योगेन्द्र कोठारी, श्री ब्रजेश शर्मा व श्री सुरेन्द्र पांचाल  आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सिंहस्थ सेवादल उपसमिति के मुख्य समन्वयक श्री भरत व्यास ने किया।

No comments:

Post a Comment