ऊर्जा मंत्री द्वारा निर्माण कार्यों का लोकार्पण ..


रीवा|प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शा. ठाकुर रणमत सिंह (दरबार) महाविद्यालय में मुख्य प्रवेश द्वार, स्पोर्ट काम्पलेक्स और मेजारध्यानचंद हाकी स्टेडियम सहित 15 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जिनकी लागत लगभग ढाई करोड़ रूपये है।लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि महाविद्यालय का कायाकल्य देखकर प्रसन्नता हुई है। उन्होंने ई-लाइब्रेरी की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इससे महाविद्यालय में पढ़ाई का वातावरण बनेगा। उन्होंने इस दौरान कम्प्यूटर विज्ञान एवं भौतिकी परिषद द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया जिसके संपादक महाविद्यालय के प्रो. अनिल तिवारी हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर संचालक ऊषा अवस्थी, प्राचार्य रामलला,शुक्ला, रावेन्द्र मिश्र, जयशंकर पांडे और प्रदीप त्रिपाठी सहित प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री द्वारा मंडी में लोकार्पण एवं भूमिपूजन:- इस कार्यक्रम के उपरांत ऊर्जा मंत्री ने कृषि उपज मंडी करहिया पहुंचकर नवनिर्मित फल-सब्जी मंडी में सी.सी. सड़क नाली एवं शैड निर्माण कार्य लागत 220 लाख रू. तथा गल्ला मंडी प्रागंण में सी.सी. सड़क शैड निर्माण एवं पैमेंट काउंटर निर्माण कार्य लागत 300 लाख रू. का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित फल एवं सब्जी मंडी पार्किंग व नाली तथा दूकानों के निर्माण कार्य लागत 1350 लाख रूपये का भूमिपूजन भी किया।  इस अवसर पर राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अब जिले में फल और सब्जियों की खेती की और भी किसानों का रूझान बढ़ेगा। इससे मंडी की उपयोगिता बढेगी। उन्होंने प्रागंण में बनने वाली 343 दूकानों के लिए दूकानदारों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह कृषि उपज मंडी राष्ट्रीय एकीकृत इलेक्ट्रानिक मंडी की सूची में शामिल हो गई है। उन्होंने मंडी को ढेकहा तिराहे व चोरहटा की ओर से अच्छी सड़कों से जोड़ने सुलभ काम्पलेक्स के निर्माण व मंडी परिसर में वृक्षारोपण की बात भी कही। कार्यक्रम को महापौर ममता गुप्ता, सांसद जनार्दन मिश्रा, मंडी अध्यक्ष छोटे लाल कोल तथा जनपद अध्यक्ष के.पी. त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान  विद्याप्रकाश श्रीवास्तव राजेश पांडे  कृषक, व्यापारी स्थानीय जन उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment