विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया गया

आगर मालवा|विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर कलेक्टर श्रीमती संघमित्रा गौतम ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलितकर शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती गौतम ने कहा कि उपभोक्ताओं को अनेक अधिकार प्राप्त है। उन्हे सुरक्षा का अधिकार, जानकारी प्राप्त करने का अधिकार, चयन करने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, क्षतिपूर्ति का अधिकार तथा उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमसभी  किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है। इसलिये हम सभी को जागरूक रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया जाना चाहिए। कोई भी सामग्री खरीदते समय जागरूक रहना चाहिए कि वस्तु की गुणवत्ता व उसकी कीमत सही है या अधिक है। इस बात का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिये  उपभोक्ता फोरम है। जिला उपभोक्ता फोरम में 20 लाख रूपये तक, राज्य आयोग में 20 लाख से 1 करोड़ तक और राष्ट्रीय आयोग में 1 करोड से ऊपर तक की शिकायते की जा सकती है। ऐसी सेवाऐं जो मूल्य लेकर प्रयोगकर्ता को उपलब्ध कराई जाती है। कोई भी उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकता है। व्यापारी द्वारा अनुचित तरीके अपनाने के परिणाम स्वरूप कोई क्षति या हानि, यदि खरीदी हुई वस्तु में कोई दोष है, यदि भाड़े पर ली गई वस्तु में कोई दोष है तथा वस्तुओं पर प्रदर्शित निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य मांगा गया है, ऐसी स्थिति में जिला उपभोक्ता फोरम, राज्य आयोग, राष्ट्रीय आयोग में प्रकरण के मूल्य अनुसार शिकायत दर्ज करा सकते है। इसमें बिना अभिभाषक के सीधे अपने प्रकरण में पेरवी कर सकता है। सभी उपभोक्ता जागरूक उपभोक्ता का परिचय दे और अन्य लोगों को भी जागरूक रहने के लिये प्रेरित करे। तभी विश्व उपभोक्ता दिवस मनाने का उद्देश्य साकार होगा।  इस अवसर पर सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री टीकाराम अहिरवार ने विश्व उपभोक्ता दिवस पर विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में नापतौल निरीक्षक श्रीमती दीपषीखा नाग्ले ने उपभोक्ताओं को नापतौल के संबंध में जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में गैस एजेन्सी डीलर तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा उपभोक्ताओं के हितों के संबंध में जानकारी दी। संस्कार अकेडमी आगर के छात्र-छात्राओं ने उपभोक्ता संरक्षण के संबंध में आकर्षक नाटक प्रस्तुत किया।  अपर कलेक्टर श्रीमती गौतम ने नाटक प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक एम.पी. एग्रो श्री ओ.पी. विजयवर्गीय ने किया तथा जिला आपूर्ति अधिकारी श्री के.एस. पेन्ड्रो ने आभार व्यक्त किया। अपर कलेक्टर श्रीमती गौतम ने विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्षनी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता श्री आर.एस. गौर, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अरूण कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आनन्द सिंह वास्कले, उप संचालक कृषि श्री बी.एल.मालवीय, सहायक नोडल अधिकारी श्री जी.पी. तिवारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री चन्द्रवंशी, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी आर.सी.ईरवार, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा उपभोक्तागण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment