उज्जैन। सिंहस्थ-2016 उज्जैन शहर के लिये कई स्थायी सौगात लेकर आया है। उनमें से सर्वाधिक महत्वपूर्ण शिप्रा नदी पर पुल विभिन्न रेलवे फाटकों पर आरओबी आदि शामिल हैं। एक गणना के अनुसार शहर को इस बार कुल 14 नये पुल एवं आरओबी मिल रहे हैं। इनमें से लोक निर्माण सेतु निगम 186 करोड़ रूपये की लागत से कुल 11 पुल बना रहा है (उज्जैन शहर में 10 एवं मंदसौर में एक)। इसके अलावा 94 करोड़ की लागत से बन रहे इनर रिंग रोड में 04 पुल बनाये गये हैं। सभी पुलों का विवरण इस प्रकार है :
शिप्रा नदी पर ब्रिज
|
रेलवे ओव्हर ब्रिज
|
फ्लायओव्हर
|
1. नृसिंह घाट
2. बड़े पुल के समानांतर पुल
3. ऋणमुक्तेश्वर (पूर्ण)
4. ओखलेश्वर
5. मंगलनाथ मंदिर के पीछे
6. कमेड़ नाले पर (पूर्ण)
7. शांति पैलेस के पीछे (पूर्ण)
(इनर रिंग रोड पर)
|
1. चिंतामन रेलवे क्रॉसिंग
(मीटर गेज एवं ब्रॉडगेज)
2. एमआर-10 विक्रम नगर
3. एमआर-5 डालडा फैक्ट्री
4. जीरा पाइंट
5. मंगरोला के पास से बड़नगर रोड की ओर
(इनर रिंग रोड पर)
|
1. चिंतामन रोड (पूर्ण)
(मीटर गेज पर)
2. बड़नगर रोड (पूर्ण)
(इनर रिंग रोड पर)
|
- हरिशंकर शर्मा (मो.नं.-9424863313)

No comments:
Post a Comment