सिंहस्थ - जानकारियों से सतत् अपडेट की जा रही है वेब साइट

उज्जैन सिंहस्थ-2016 के लिये बनाई गई वेब साइट simhasthujjain.in को अब तक सवा लाख से अधिक व्यक्तियों द्वारा देखा जा चुका है। वेब साइट सिंहस्थ सम्बन्धी जानकारियों के लिये महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस वेब साइट पर सिंहस्थ सम्बन्धी सभी जानकारियां अधिकाधिक रूप से सतत् अपलोड की जा रही हैं। सिंहस्थ सम्बन्धी फेसबुक पेज simhasthujjain2016 को भी 64 हजार से अधिक लाइक मिले हैं।सिंहस्थ वेब साइट पर उज्जैन आने के लिये फ्लाइट डिटेल भी अपलोड की गई है। उज्जैन के निकट दो महत्वपूर्ण हवाई अड्डों इन्दौर तथा भोपाल के लिये देश के 18 शहरों से फ्लाइट आवाजाही की जानकारी इस वेब साइट पर दी गई है। इसके अलावा सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के लिये अन्य आवश्यक जानकारियां वेब साइट पर दी जा रही हैं। इनमें उज्जैन शहर की धर्मशालाएं, होटल्स, पुरातत्व स्थल, मन्दिर, घाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, मुख्य अधिकारियों के सम्पर्क नम्बर आदि शामिल हैं। वेब साइट पर सिंहस्थ मेला क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों के लिये भूखण्ड आवंटन नीति और सामाजिक संस्थाओं के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध है।इस वेब साइट पर महत्वपूर्ण वेब लिंक भी दी गई है। इनमें आपात हेल्पलाइन, महत्वपूर्ण अधिकारियों की जानकारी, सामान्य प्रश्न जैसी लिंक सम्मिलित हैं। इसके साथ ही 84 महादेव मन्दिरों का चिन्हांकन गूगल मेप पर किया गया है। सिंहस्थ के ज्योतिषीय महत्व का एनीमेशन चार्ट भी अपलोड है। इसमें बताया गया है कि किन राशियों एवं ग्रह नक्षत्रों के योग से सिंहस्थ आयोजित होता है। प्रमुख तेरह अखाड़ों के स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रधान कार्यालयों के दूरभाष नम्बर भी वेब साइट में दिये गये हैं। शकील खान (मो.नं.-9826632452)

No comments:

Post a Comment