उज्जैन बंद का व्यापक असर - यात्री परेशान होते रहे ..

उज्जैन। दो दिन पूर्व जिला पंचायत समिति चुनाव के दौरान हुए सियासी ड्रामें, मारपीट, तोडपोड और पुलिस के लाठीचार्ज के बाद आज कांग्रेस ने आधे दिन के लिए उज्जैन बंद कर दिया है। सुबह 5 बजे से ही पूरे शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने दूकानें बंद करवाने के साथ ही बसें भी बंद करवाई गई और भरी बसों में से यात्रियों को उतार दिया गया। जबकि देवास गेट बस स्टैंड की बसें चालू रही। शहर में न तो कोई सिटी बस चली और न ही कोई मैजिक वाहन चला। सिर्फ ऑटो चालकों को ही छूट दी गई। ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। फिर भी कई यात्री परेशान होते नजर आए। वहीं कांग्रेसियों ने शहर भर में जुलुस भी निकाला। कांग्रेसी का हौंसला बढ़ाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव भी उज्जैन पहुंचे है। उन्होंने नागझिरी और देवासगेट पर धरने को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की घटना की निंदा करते हुए भाजपा और प्रशासन के रवैये को गलत ठहराया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जयसिंह दरबार, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, रामलाल मालवीय, पुष्पा चौहान, हेमंतसिंह चौहान, भरत पोरवाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment