काबुल। अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के काफिले को निशाना बनाकर शुक्रवार को किए गए आत्मघाती हमले में तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।पूर्वी प्रांत नंगरहार की राजधानी जलालाबाद में अमेरिकी सैन्य अड्डे के बाहर यह हमला किया गया। सैनिक सुबह की गश्त के बाद लौट रहे थे। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता हजरत हुसैन मशरकीवाल ने बताया कि हमले में किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा है।सैन्य अड्डा जलालाबाद हवाई अड्डे के करीब ही स्थित है। यह इलाका आवासीय इमारतों और दुकानों से घिरा है। जुमे के कारण शुक्रवार को इस इलाके में काफी हलचल रहती है। इससे पहले बुधवार को जलालाबाद में ही एक अफगान सैनिक ने अमेरिकी सैनिकों पर गोली चला दी थी। इस घटना में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। इस साल की शुरुआत में नाटो के युद्ध अभियान की समाप्ति के बाद यह अपनी तरह का पहला हमला था।अफगानिस्तान - अमेरिकी सैनिकों पर हमला
काबुल। अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के काफिले को निशाना बनाकर शुक्रवार को किए गए आत्मघाती हमले में तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।पूर्वी प्रांत नंगरहार की राजधानी जलालाबाद में अमेरिकी सैन्य अड्डे के बाहर यह हमला किया गया। सैनिक सुबह की गश्त के बाद लौट रहे थे। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता हजरत हुसैन मशरकीवाल ने बताया कि हमले में किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा है।सैन्य अड्डा जलालाबाद हवाई अड्डे के करीब ही स्थित है। यह इलाका आवासीय इमारतों और दुकानों से घिरा है। जुमे के कारण शुक्रवार को इस इलाके में काफी हलचल रहती है। इससे पहले बुधवार को जलालाबाद में ही एक अफगान सैनिक ने अमेरिकी सैनिकों पर गोली चला दी थी। इस घटना में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। इस साल की शुरुआत में नाटो के युद्ध अभियान की समाप्ति के बाद यह अपनी तरह का पहला हमला था।
Labels:
दुनिया
Location:
Afghanistan
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment