उज्जैन-मुख्यमंत्री ने अपने हाथो से भोजन परोसा
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने कार्यक्रम के तहत महाकालेश्वर मन्दिर के पास स्थित माधव सेवा न्यास में आयोजित नगर भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को अपने साथ भोजन में सम्मिलित होते देखकर उज्जैन की जनता काफी प्रसन्न हुई। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नगर भोज में आई जनता को भोजन परोसा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा उदासीन अखाड़े के महन्त के साथ पूरे पण्डाल का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनता को भोजन परोसने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं भी भोजन किया। इस दौरान उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण शामिल थे।
No comments:
Post a Comment