उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह महाकालेश्वर मन्दिर पहुंच कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयन्त जोशी ने उनका शाल एवं भगवान महाकाल का चित्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, महापौर रामेश्वर अखंड, सांसद चिन्तामणि मालवीय, विधायक डॉ.मोहन यादव, अनिल फिरोजिया, मुख्य सचिव अंटोनी डीसा, पुलिस महादेशक सुरेंद्रसिंह यादव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दर्शन उपरान्त पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महन्त प्रकाश पुरी से अखाड़े में जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री का महन्तों द्वारा भी स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने नव-विस्तारित नन्दी हॉल का अवलोकन किया एवं वहां पर और अधिक एलसीडी लगाने के निर्देश दिये, जिससे दर्शनार्थियों को और सुगम दर्शन हो सके।

No comments:
Post a Comment