छात्र-छात्राओं ने किया सामुहिक सूर्य नमस्कार

 राजगढ़ |  जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर राजगढ नगर के शा.उ.उ.मा.विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित सामुहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शासकीय/ अशासकीय माध्यमिक/ उ.मा. विद्यालयों के 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा योग प्राणायाम किया गया। इस मौके पर राजगढ विधायक श्री अमरसिंह यादव, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, कलेक्टर श्री आनन्द कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संतोष वर्मा, श्री शैलेश गुप्ता, खेल शिक्षक श्री पियुष शर्मा सहित नगर के पत्रकारगण भी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment