एस.डी.एम. श्री शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
अशोकनगर | ईसागढ़ अनुभाग के एस.डी.एम.श्री पुरूषोत्तम शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर श्री आर.बी.प्रजापति की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनीं विदाई दीगई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस.के.सेवले, एस.डी.एम.सुश्री नेहा शिवहरे, डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.सिसोदिया एवं कार्यालयीन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ओर से श्री शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रजापति ने कहा कि शासकीय सेवा में प्रत्येक शासकीय सेवक को निर्धारित आयु सीमा में सेवानिवृत्त होना पड़ता है। श्री शर्मा शासकीय कार्यों के प्रति निश्चित रूप से कर्मठ एवं कार्यशील रहे हैं। उन्होंने सौंपे गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सौंपे गए कार्यों को पूरी गभ्भीरता के साथ समय पर संपादित करते थे। उनका मृदुभाषी स्वभाव हमेशा याद रहेगा। हम सभी उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं। श्री शर्मा जहॉं भी रहें परिवार के साथ स्वस्थ एवं सुखी रहें।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सेवले ने कहा कि शासकीय सेवा से विदा ले रहे श्री शर्मा ने अपनी 40 वर्ष की शासकीय सेवा बेदाग रूप से पूर्ण की है। वे बेदाग छवि वाले अधिकारी रहे हैं। उन्होंने शासकीय सेवा बिना किसी तनाव के बेहतर कार्यकुशलता एवं समयबद्धता के साथ की है। वे परिवार के साथ हमेशा स्वस्थ रहें। डिप्टी कलेक्टर श्री सिसोदिया ने श्री शर्मा के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा जनवरी 2013 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर अशोकनगर आए। उन्होंने यहॉं पर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं एस.डी.एम. के दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। विदाई समारोह में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री शर्मा के साथ बिताए पलों के स्मरण सुनाए।
No comments:
Post a Comment