लॉस एंजिल्स। एक दो साल के बच्चे से दर्घटनावश चली गोली में उसकी मां की मौत हो गई। घटना तब घटी जब महिला वॉलमार्ट स्टोर में अपने चार बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए गई थी।जानकारी के अनुसार, इदाहो राज्य के हेडन शहर में मंगलवार को वेरोनिका जे रटलेज (29) नाम की महिला अपने बच्चों के साथ खरीदारी के लिए वॉलमर्ट गई थी। उसके बैग में एक छोटी बंदूक थी जो किसी तरह उसके दो साल के बच्चे के हाथ में आ गई और गोली चल गई। महिला की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के पास हथियार का परमिट था। इस घटना की वजह से वॉलमार्ट के इस स्टोर को फिलहाल बंद कर दिया गया है।अधिकारी ने कहा कि जिस समय घटना घटी बच्चा सामान की टोकरी में बैठा था और महिला का पर्स उसी में रखा था। घटना दुकान के पीछे इलेक्ट्रॉनिक एरिया में घटी।पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और इसकी छानबीन की जा रही है। पिस्तौल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि महिला इस इलाके की नहीं और यहां अपने रिश्तेदार के यहां छुट्टी बिताने आई थी।बच्चे से चली गोली, मां की मौत
लॉस एंजिल्स। एक दो साल के बच्चे से दर्घटनावश चली गोली में उसकी मां की मौत हो गई। घटना तब घटी जब महिला वॉलमार्ट स्टोर में अपने चार बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए गई थी।जानकारी के अनुसार, इदाहो राज्य के हेडन शहर में मंगलवार को वेरोनिका जे रटलेज (29) नाम की महिला अपने बच्चों के साथ खरीदारी के लिए वॉलमर्ट गई थी। उसके बैग में एक छोटी बंदूक थी जो किसी तरह उसके दो साल के बच्चे के हाथ में आ गई और गोली चल गई। महिला की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के पास हथियार का परमिट था। इस घटना की वजह से वॉलमार्ट के इस स्टोर को फिलहाल बंद कर दिया गया है।अधिकारी ने कहा कि जिस समय घटना घटी बच्चा सामान की टोकरी में बैठा था और महिला का पर्स उसी में रखा था। घटना दुकान के पीछे इलेक्ट्रॉनिक एरिया में घटी।पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और इसकी छानबीन की जा रही है। पिस्तौल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि महिला इस इलाके की नहीं और यहां अपने रिश्तेदार के यहां छुट्टी बिताने आई थी।
Labels:
दुनिया
Location:
Los Angeles, CA, USA
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment