शिप्रा में डूबने से युवक की मौत

उज्जैन। शिप्रा नदी में रविवार सुबह मौनी बाबा आश्रम में सेवादार युवक नहाते समय डूब गया। करीब 5 घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। घटनास्थल से 200 मीटर के फांसले पर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश भी मिली। इससे सनसनी फैल गई। ग्राम राघौरी जिला मधुबनी [बिहार] निवासी राजू पिता रामसेवक [23] मंगलनाथ मंदिर रोड स्थित मौनी बाबा आश्रम में करीब 8 साल से सेवादार था। उसके भाई व भाभी भी इसी आश्रम में रहते हैं। सुबह 11.30 बजे राजू नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। जैसे ही यह खबर लोगों को लगी, वे मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय तैराकों ने 4 घंटे तक मशक्कत की किंतु उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। ताबड़तोड़ इंदौर से तैराक बुलाए गए, जिन्होंने शाम 4.30 बजे राजू का शव बाहर निकाला। सीएसपी ओपी श्रीवास्तव ने बताया इंदौर व स्थानीय तैराकों की मदद से लाश बाहरी निकाली गई। मृतक राजू नहाते वक्त डूबा। लाश गहराई में चली गई थी। इंदौर के तैराक ऑक्सीजन के सहारे गहराई में गए और लाश को निकाल लाए। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसी घटनास्थल से करीब 200 मीटर के फांसले पर अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पीछे करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सीएसपी श्रीवास्तव के अनुसार संभवत: लाश दो-तीन दिन पुरानी है और आगे से बहकर आई है। शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment