उज्जैन। नवगठित आगर जिले के लिए संभागायुक्त अरूण पांडेय द्वारा शाजापुर से 51 कर्मचारियों को विगत दिनो स्थानान्तरित किया गया है। इनमें से मात्र 26 कर्मचारियों द्वारा ही अभी तक कार्यभार ग्रहण किया गया है। इस पर संभागायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए गए है कि स्थानान्तरित कर्मचारी यदि एक सितम्बर की शाम तक कार्यभार ग्रहण नही करते है तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। संभागायुक्त ने आज नवगठित जिले आगर मुख्यालय पर संभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले को 60:40 के अनुपात में कर्मचारियों एवं संसाधनों का बटवारा करके नए जिले को सशक्त बनाना होगा। बैठक में आगर जिले के कलेक्टर डी.डी. अग्रवाल एवं शाजापुर जिले के कलेक्टर प्रमोद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी मोजूद थे।स्थानान्तरित कर्मचारी कार्यभार ग्रहण करे
उज्जैन। नवगठित आगर जिले के लिए संभागायुक्त अरूण पांडेय द्वारा शाजापुर से 51 कर्मचारियों को विगत दिनो स्थानान्तरित किया गया है। इनमें से मात्र 26 कर्मचारियों द्वारा ही अभी तक कार्यभार ग्रहण किया गया है। इस पर संभागायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए गए है कि स्थानान्तरित कर्मचारी यदि एक सितम्बर की शाम तक कार्यभार ग्रहण नही करते है तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। संभागायुक्त ने आज नवगठित जिले आगर मुख्यालय पर संभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले को 60:40 के अनुपात में कर्मचारियों एवं संसाधनों का बटवारा करके नए जिले को सशक्त बनाना होगा। बैठक में आगर जिले के कलेक्टर डी.डी. अग्रवाल एवं शाजापुर जिले के कलेक्टर प्रमोद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी मोजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment