मुंबई। मुंबई पुलिस ने फोटो जर्नलिस्ट से गैंगरेप का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल दो आरोपियों को शिकंजे में लिया है और बाकी तीन की पहचान कर ली है। सूत्रों के मुताबिक इनमें एक आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। इसकी पहचान पीड़ित लड़की के दोस्त ने की, जिसके साथ मारपीट की गई थी। उधर, गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है।ये शर्मनाक मामला कल महालक्मी इलाके में सामने आई था। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच पड़ताल का सिलसिला तेज हो गया। रात भर भागदौड़ के बाद मुंबई पुलिस ने आज केस सुलझाने का दावा किया है।मुंबई पुलिस ने गैंगरेप पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर 5 लोगों के स्केच जारी किए थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने बयान में बताया है कि ये लोग वारदात के वक्त आपस में इन दो नामों से बात कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को शिकंजे में लिया और बाकी तीन की पहचान कर ली। यह है मामला ? -22 साल की फोटोग्राफर के साथ कल शाम करीब साढ़े 5 बजे उस वक्त गैंगरेप किया गया जब वो अपने दोस्त के साथ शक्ति मिल में फोटोशूट के लिए गई थी। लड़की के बयान के मुताबिक मिल में फोटोशूट करते वक्त अचानक वहां पांच लड़के घुस आए। उन्होंने लड़की और उसके दोस्त को फोटो लेने से मना किया और झगड़ा करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बना लिया और इनमें से तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। गैंगरेप: आरोपियों के स्केच जारी, 25 हिरासत में मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस के आला अधिकारी महालक्ष्मी इलाके में स्थित शक्ति मिल्स के परिसर में पहुंचे जहां इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक एक जानीमानी अंग्रेजी पत्रिका में इंटर्नशिप कर रही ये लड़की अपने दोस्त के साथ फोटोशूट के लिए यहां पहुंची थी। लड़की के बयान पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने लड़की के दोस्त का बयान भी दर्ज किया। तस्वीरें- गैंगरेप आरोपियों के स्केच:-पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा है कि आरोपियों में से दो लड़के एक दूसरे को नाम से बुला रहे थे। वारदात के बाद सभी आरोपी लड़की और उसके घायल दोस्त को बुरी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने लड़की और उसके दोस्त के बयान पर करीब एक दर्जन संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा।गैंगरेप की इस घटना से मुंबई पुलिस के साथ साथ महाराष्ट्र सरकार भी सकते में आ गई। आनन-फानन में राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल भी पीड़ित लड़की का हाल जानने जसलोक अस्पताल पहुंचे। पाटिल ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।मुंबई गैंगरेप: दो आरोपी गिरफ्त में, तीन की पहचान हुई!
मुंबई। मुंबई पुलिस ने फोटो जर्नलिस्ट से गैंगरेप का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल दो आरोपियों को शिकंजे में लिया है और बाकी तीन की पहचान कर ली है। सूत्रों के मुताबिक इनमें एक आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। इसकी पहचान पीड़ित लड़की के दोस्त ने की, जिसके साथ मारपीट की गई थी। उधर, गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है।ये शर्मनाक मामला कल महालक्मी इलाके में सामने आई था। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच पड़ताल का सिलसिला तेज हो गया। रात भर भागदौड़ के बाद मुंबई पुलिस ने आज केस सुलझाने का दावा किया है।मुंबई पुलिस ने गैंगरेप पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर 5 लोगों के स्केच जारी किए थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने बयान में बताया है कि ये लोग वारदात के वक्त आपस में इन दो नामों से बात कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को शिकंजे में लिया और बाकी तीन की पहचान कर ली। यह है मामला ? -22 साल की फोटोग्राफर के साथ कल शाम करीब साढ़े 5 बजे उस वक्त गैंगरेप किया गया जब वो अपने दोस्त के साथ शक्ति मिल में फोटोशूट के लिए गई थी। लड़की के बयान के मुताबिक मिल में फोटोशूट करते वक्त अचानक वहां पांच लड़के घुस आए। उन्होंने लड़की और उसके दोस्त को फोटो लेने से मना किया और झगड़ा करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बना लिया और इनमें से तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। गैंगरेप: आरोपियों के स्केच जारी, 25 हिरासत में मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस के आला अधिकारी महालक्ष्मी इलाके में स्थित शक्ति मिल्स के परिसर में पहुंचे जहां इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक एक जानीमानी अंग्रेजी पत्रिका में इंटर्नशिप कर रही ये लड़की अपने दोस्त के साथ फोटोशूट के लिए यहां पहुंची थी। लड़की के बयान पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने लड़की के दोस्त का बयान भी दर्ज किया। तस्वीरें- गैंगरेप आरोपियों के स्केच:-पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा है कि आरोपियों में से दो लड़के एक दूसरे को नाम से बुला रहे थे। वारदात के बाद सभी आरोपी लड़की और उसके घायल दोस्त को बुरी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने लड़की और उसके दोस्त के बयान पर करीब एक दर्जन संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा।गैंगरेप की इस घटना से मुंबई पुलिस के साथ साथ महाराष्ट्र सरकार भी सकते में आ गई। आनन-फानन में राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल भी पीड़ित लड़की का हाल जानने जसलोक अस्पताल पहुंचे। पाटिल ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment