चुनावी अखाड़े में उतरने को तैयार दिग्विजय

भोपाल. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 10 साल बाद चुनाव लडऩे को तैयार हो गए हैं। कांग्रेस महासचिव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के खिलाफ चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। दिग्विजय ने कहा कि सुषमा विदिशा से चुनाव लड़ें या भोपाल से पार्टी के आदेश पर वे उनका मुकाबला करेंगे। गौरतलब है कि साल 2003 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद उन्होंने कहा था कि वे 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजधानी प्रवास पर आए दिग्विजय गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा अपने ही नेताओं के सामने बौनी हो गई है।

No comments:

Post a Comment