जिया को प्यार में मिला धोखा, सामने आई हकीकत

मुंबई। अभिनेत्री जिया खान ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। इसे उसके परिजन ने पुलिस को सौंप दिया। सुसाइड नोट को परिजन ने जिया की कविता समझकर एक तरफ रख दिया था क्योंकि जिया को कविताएं लिखने का शौक था। छह पन्नों के इस पत्र में जिया ने तनावपूर्ण प्रेम संबंधों का जिक्र किया है। पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच कर रही है। जुहू पुलिस ने बताया कि जिया के परिजन ने छह पेज का एक सुसाइड नोट दिया है। इसमें जिया ने लिखा है 'तुमने मुझे धोखा दिया, जबकि मैंने अपने रिलेशन पर भरोसा किया, जब तुम इस पत्र को पढ़ोगे, तब मैं इस दुनिया में नहीं रहूंगी। आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज से जिया के रिश्ते थे। बताया जाता है कि दोनों के बीच रिश्तों में कुछ विवाद भी हुआ था। पुलिस को सुसाइड नोट पर शक है। इसे जांच के लिए भेजा गया है। जिया की मां राबिया खान ने कहा कि यह पत्र जिया ने खुद ही लिखा था।

No comments:

Post a Comment