मुंबई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को पहली बार मुंबई पहुंचे हैं। पार्टी की राज्य इकाई ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने उनसे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और भाजपा शासित राज्यों में सुशासन को हाईलाइट करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर इन चीजों को उनके समक्ष रखना है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी वहां मौजूद नहीं थे।इससे पहले मोदी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके घर जाकर मिले। भाजपा के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी।लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले मोदी ने यात्रा के दौरान सबसे पहले सीआइआइ द्वारा होटल ताज में आयोजित सीआइआइ के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं को 'प्रचार मंत्र' दिया। दोपहर में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए वे होटल रंग शारदा भी जाएंगे।इसके बाद मोदी रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के निदेशक विनय सहस्त्रबुद्धे की किताब 'बीऑन्ड ए बिलियन बैलेट' का विमोचन करेंगे। यह समारोह शाम 5:30 बजे स्टॉक एक्सचेंज के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा। मोदी इस समारोह के दौरान गुड गवर्नेस थ्रू डेमोक्रेसी [स्वराज से सुराज] विषय पर भाषण देंगे। इस दौरान लोकसभा में पार्टी के उपनेता गोपीनाथ मुंडे और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर उपस्थित रहेंगे।मोदी के सांताक्रूज एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। मोदी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चल रहे थे। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण-द्वार बनाए गए हैं। कई जगहों पर मोदी के बैनर, कटआउट, होर्डिग्स लगे हैं।कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताएं: मोदी
मुंबई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को पहली बार मुंबई पहुंचे हैं। पार्टी की राज्य इकाई ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने उनसे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और भाजपा शासित राज्यों में सुशासन को हाईलाइट करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर इन चीजों को उनके समक्ष रखना है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी वहां मौजूद नहीं थे।इससे पहले मोदी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके घर जाकर मिले। भाजपा के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी।लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले मोदी ने यात्रा के दौरान सबसे पहले सीआइआइ द्वारा होटल ताज में आयोजित सीआइआइ के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं को 'प्रचार मंत्र' दिया। दोपहर में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए वे होटल रंग शारदा भी जाएंगे।इसके बाद मोदी रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के निदेशक विनय सहस्त्रबुद्धे की किताब 'बीऑन्ड ए बिलियन बैलेट' का विमोचन करेंगे। यह समारोह शाम 5:30 बजे स्टॉक एक्सचेंज के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा। मोदी इस समारोह के दौरान गुड गवर्नेस थ्रू डेमोक्रेसी [स्वराज से सुराज] विषय पर भाषण देंगे। इस दौरान लोकसभा में पार्टी के उपनेता गोपीनाथ मुंडे और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर उपस्थित रहेंगे।मोदी के सांताक्रूज एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। मोदी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चल रहे थे। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण-द्वार बनाए गए हैं। कई जगहों पर मोदी के बैनर, कटआउट, होर्डिग्स लगे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment