दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की नाजुक स्थिति को देखते हुए मोजांबिक की यात्रा रद्द कर दी है। वह अस्पताल में मंडेला को देखने गए थे। खबरों के मुताबिक, मंडेला की हालत काफी नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा जा रहा है।दक्षिण अफ्रीकी अखबार द स्टार ने खबर दी है कि नेल्सन मंडेला की मौत के बाद उन्हें दफनाने को लेकर पोते मंडाला मंडेला और परिवार के अन्य सदस्यों में मतभेद है। मंडाला नस्लवाद विरोधी शख्सियत को उनकी जन्मभूमि मवेजो गांव में दफन किया जाए, जबकि परिवार के बाकी सदस्य उनके बच्चों की कब्र के साथ दफनाने की इच्छा पूरी करना चाहते हैं। राष्ट्रपति जूमा के प्रवक्ता ने कहा कि मंडेला के लिए अगले 48 घंटे बहुत ही अहम होंगे। दक्षिण अफ्रीका के पहले ब्लैक राष्ट्रपति को आठ जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चाहने वाले सैकड़ों की तादाद में अस्पताल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। नेल्सन मंडेला की हालत नाजुक
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की नाजुक स्थिति को देखते हुए मोजांबिक की यात्रा रद्द कर दी है। वह अस्पताल में मंडेला को देखने गए थे। खबरों के मुताबिक, मंडेला की हालत काफी नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा जा रहा है।दक्षिण अफ्रीकी अखबार द स्टार ने खबर दी है कि नेल्सन मंडेला की मौत के बाद उन्हें दफनाने को लेकर पोते मंडाला मंडेला और परिवार के अन्य सदस्यों में मतभेद है। मंडाला नस्लवाद विरोधी शख्सियत को उनकी जन्मभूमि मवेजो गांव में दफन किया जाए, जबकि परिवार के बाकी सदस्य उनके बच्चों की कब्र के साथ दफनाने की इच्छा पूरी करना चाहते हैं। राष्ट्रपति जूमा के प्रवक्ता ने कहा कि मंडेला के लिए अगले 48 घंटे बहुत ही अहम होंगे। दक्षिण अफ्रीका के पहले ब्लैक राष्ट्रपति को आठ जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चाहने वाले सैकड़ों की तादाद में अस्पताल के बाहर डेरा डाले हुए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment