बैडमिंटन रैंकिंग: तीसरे क्रम पर पहुंची सायना

नई दिल्ली : भारत की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा गुरुवार को जारी विश्व वरीयता क्रम में एक स्थान के फायदे के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। सायना के अलावा भारत के दो खिलाड़ी पीवी सिंधु और अरुं धति पंटावने महिला वर्ग में शीर्ष-50 में जगह बनाने में सफल रही हैं। सिंधु 12वें क्रम पर हैं, जबकि पंटावने 49वें क्रम पर हैं। वह पहली बार शीर्ष-50 में पहुंची हैं। पंटावने को एकल रैंकिंग में 10 स्थान का फायदा हुआ है। पुरुष एकल में पारूपल्ली कश्यप 13वें क्रम पर हैं। 

No comments:

Post a Comment