बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 65 अंक टूटा

मुंबई। निवेशकों के बिकवाल बने रहने से दलाल स्ट्रीट में मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहा। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 64.70 अंक फिसलकर 19545.78 पर बंद हुआ। बीते दो सत्रों में यह 605 अंक लुढ़क चुका है। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी 19.85 अंक फिसलकर 5919.45 पर बंद हुआ। सेविंग्स और इनवेस्टमेंट से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें. रिजर्व बैंक इसी महीने अपनी मौद्रिक नीति की पहली मध्य तिमाही समीक्षा करने वाला है। इसमें ब्याज दरों को लेकर आरबीआइ क्या रुख अपनाएगा, इस पर असमंजस बना हुआ है। 

No comments:

Post a Comment