नक्सली हमले में महेंद्र कर्मा की मौत, प्रदेश अध्यक्ष नंद पटेल अगवा

रायपुर. सुकमा में परिवर्तन यात्रा के बाद वापस लौट रहे कांग्रेस के काफिले पर नक्सलियों ने शनिवार शाम को जबर्दस्त हमला किया। इसमें महेंद्र कर्मा की मौत हो गई। बारूदी सुरंग में विस्फोट करने के बाद आसपास छिपे नक्सलियों ने फायरिंग भी की।रायपुर से 390 किलोमीटर दूर सुकमा में नक्सलियों का हमला हुआ है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ल को गोली लगी है। विद्या चरण शुक्ल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं। पूर्व मंत्री वीसी शुक्ल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं नंद कुमार पटेल अपने बेटे सहित अगवा कर लिए जाने की जानकारी मिल रही है। नंद कुमार पटेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं।  साथ ही इस हमले में महेंद्र कर्मा की गोली लगने से मौत हो गई है। 14 गाडिय़ों के काफिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा भी थे। दो कांग्रेस कार्यकर्ता नक्सलियों की गोलियों से घायल हुए हैं। वारदात दरभा घाटी में थाने से करीब दस किमी दूर हुई। घायलों को दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की जा रही है।घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। काफिले में करीब 120 लोग थे। नंदकुमार पटेल पर नक्सलियों का यह दूसरा हमला है। इससे पहले 20 जुलाई 2011 को देवभोग से लौट रहे नंदकुमार पटेल के काफिले पर नक्सलियों ने फायरिंग की थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर दरभा घाटी के पास हुए नक्सली हमले में घायल कांग्रेसी नेता गोपी माधवानी की शाम करीब छह बजे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में मौत हो गई। राजीव नारंग नामक एक अन्य कार्यकर्ता की अस्पताल में इलाज जारी है। उसे भी गोली लगी है। नक्सलियों ने हमले के बाद रास्ते को घेर लिया है। सीआरपीएफ जवानों की पूरी टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। संकेत हैं कि नक्सलियों ने रैली में शामिल सलवा जुडूम नेता अवधेश गौतम की हत्या के लिए यह हमला किया था।

No comments:

Post a Comment