काबुल में धमाकों के बीच शांति का रंग


काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार की रात हुए धमाकों और गोलीबारी की घटना के बाद शनिवार को सुबह जब यहां के लोगों की नींद खुली तो उन्हें एक सुखद अनुभव हुआ। सौ स्वयंसेवकों ने उनके बीच करीब 10 हजार शांति गुब्बारे बांट कर उनका अभिवादन किया। यह एक अनोखा आयोजन था जिसके माध्यम से शहर के निवासियों को खुशी देने का प्रयास किया गया। पिछले कई वर्षो से जंग से तबाह हुए शहर में लोगों को सृजनशील बनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस अनोखे अभियान का आयोजन अमेरिका के 31 वर्षीय कलाकार याजमेनी अरबोलेडा ने किया। इसके आयोजन को पूरी तरह गुप्त रखा गया था।

No comments:

Post a Comment