दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है

नारायणपुर।बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के सामने 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सन्तु राम बड्डे दण्डकारण्य कम्यु निकेशन टीम डिप्टी कमांडर सदस्य है। इस पर सरकार ने 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। वहीं तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपए का ईनाम था।वहीं एलओएस सदस्य सन्नो नरेटी, मिलिशिया कमाण्डर घासी राम नुरेटी कदेर औऱ जनताना सरकार अध्यक्ष लखमू नुरेटी उर्फ राजेश कदेर पर एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित थे। सभी नक्सलियों को दस-दस हजार रुपए की प्रोत्शाहन राशि दी गई गई है। नक्सली अपने साथ दो भरमार बंदूक भी लेकर पहुंचे।आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि आत्म समर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने पर आत्मसमर्पित नक्सली सदस्यों कोशासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जायेगा।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सन्तू राम वड्डे उर्फ करन पिता पंडरू राम वड्डे (साकिन गोमागाल, थाना ओरछा), घासी राम नुरेटी पिता स्व0 सोमारू (कदेर), सन्नो नुरेटी पिता सोनू कुतूल( कदेर, थाना कुरूषनार), घासी राम नुरेटी पिता मंगलू नुरेटी (कुरूषनार), सोनारू नुरेटी पिता नरसू नुरेटी (कदेर, थाना कुरूषनार), मनीराम पद्दा पिता स्व0 गुड (कदेर, थाना कुषनार), पाण्डू नुरेटी पिता सोनू (कदेर, थाना राषनार), लखमू नुरेटी उर्फ राजेश पिता सोना (थाना-रुपनार) और कोसी नुरेटी पिता गोलू कदेर, थाना- कुरुषनार, नारायणपुर का रहने वाला है।

No comments:

Post a Comment