यूपी में भाजपा की जोरदार वापसी के संकेत..सर्वे रिपोर्ट

नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी में फूट का असर उसके विधानसभा चुनाव के अभियान पर नजर आने लगा है। एबीपी न्यूज के ताजा सर्वे की मानें तो सपा में टूट का बीजेपी को सीधा फ़ायदा मिलता दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबिक़ अभी चुनाव हुए तो 403 विधानसभा सीटों में भाजपा और सहयोगी दलों को 129 से 139 सीटें मिल रही हैं। जबकि सपा को नुकसान हो रहा है और वह 151 तक पहुंचता नजर आ रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा बढ़त पश्चिम उत्तर प्रदेश में मिली है। पिछले चुनाव में भाजपा को सिर्फ 47 सीटें मिली थीं। जबकि सपा के खाते में 224 सीटें थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा-सपा के साथ कांटे की लड़ाई में है। हालांकि सर्वे में अभी भी अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे बहुत आगे हैं। उनके बाद मायावती मुख्यमंत्री के लिए दूसरी पसंद हैं। यूपी के पिछले दो चुनावों में भाजपा की यह सबसे बेहतर स्थिति है।
बेटे से काफी पिछड़ गए मुलायम - यूपी चुनाव को लेकर यह सर्वे एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने किया है। सर्वे में 28 फीसदी लोगों ने अखिलेश को मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर माना। जबकि 21 फीसदी लोगों की पसंद मायावती थीं। भाजपा के योगी आदित्यनाथ को सिर्फ 4 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मुलायम काफी पिछड़ गए हैं और उन्हें महज 3 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। सर्वे में अखिलेश की छवि बेहतर नजर आ रही है। सपा में लड़ाई का जिम्मेदार कौन -सर्वे में ज्यादातर लोगों ने शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में झगड़े का जिम्मेदार माना। ऐसा मामने वालों की संख्या 25 फीसदी है। जबकि महज 6 फीसदी ने इसकी वजह अखिलेश को माना।
फिलहाल किसके पास कितनी सीटें हैं -इस वक्त समाजवादी पार्टी के पास 224 सीटें हैं। 80 सीटों के साथ बसपा दूसरे नंबर पर जबकि भाजपा के पास महज 47 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 28 और राष्ट्रीय लोकदल के पास 9 सीटें हैं।

No comments:

Post a Comment