बुलंदशहर। सपा से निष्कासित और भाजपा से धोखा खाने के बाद बाहुबली ने अपनी राजनीतिक हत्या करना का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर लगाया है। गुड्डू् पंडित का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मेरी छवि को खराब करने पर तूले हुए हैंं। वो मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैंं।
डिबाई से विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू् पंडित ने शुक्रवार के मुताबिक, अमित शाह ने कहा था कि आप सभी सीटे जीत रहे हैंं। आप को ही इस बार टिकट मिलेगा और मुझ से पार्टी के खिलाफ क्रांस वोटिंग भी कराई। मुझे और मेरे भाई को टिकट देने का वादा किया और अब मुझे धोखा दे दिया। गुड्डू् पंडित ने कहा कि मेरा कसूूर इतना ही था कि मैंंने दो बार कल्याण सिंह के बेटे काे डिबाई सीट से हराया है। उन्होंने कहा कि वो तो हिन्दूू और मुस्लिम भाइयों को लड़ाने का काम करते हैंं। तोड़ने का काम करते हैंं और मैंं उन्हें जोड़ने का काम करता हूं भाजपा को दी चेतावनी -गुड्डू् पंडित ने कल्याण सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को ब्लैकमेल किया और मेरा टिकट कटवाया। उन्होंने पार्टी को यह चेतावनी दी कि उनका यूपी में 6 प्रतिशत वोट है, जो भाजपा को नहींं मिलेगा। विधायक ने कहा कि कल्याण सिंह मेरे खिलाफ जगह-जगह मीटिंग कर रहे हैंं। वो मेरी हत्या भी करा सकते हैंं। यही नहींं वो मेरी राजनैतिक हत्या करना भी चाहते हैंं। मेरे पर आरोप लगाते हैंं। किसी लड़की को जेल भिजवा देते हैंं। आप लोगों के पास सबूत हैंं।रालोद ज्वाइन कर चुके हैं दोनाेें भाई -गौरतलब है कि गुड्डू् पंडित और उनके भाई मुकेश शर्मा ने पिछले चुनाव में सपा के टिकट पर डिबाई और शिकारपुर से चुनाव लड़ा था। एमएलसी चुनाव में दोनों भाइयों ने क्राॅॅस वोटिंग कर भाजपा के पक्ष में वोट डाला था। उस समय वे भाजपा विधायक संगीत सोम के साथ देखे गए थे। इसके बाद भी वे संगीत सोम के साथ बिसाहड़ा में हुई एक पंचायत मेंं पहुंचे थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें पार्टी में न तो एंट्री दी और न ही टिकट। इसके बाद दोनों भाइयों ने रालोद ज्वाइन कर ली थी।
पूर्व मुख्यमंत्री करा सकते हैं मेरी हत्या-पंडित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment