70 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से मुंबई

नई दिल्ली। जल्द ही दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी केवल 70 मिनट में पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं चेन्नई से मुंबई तो केवल एक घंटे में जाया जा सकेगा। इस सफर को साकार करने के लिए प्रयोग शुरू हो गए है। भारत में पहला प्रयोग 2020 में होगा। इसके लिए हाईपरलूप तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। अमरीकी कंपनी हाईपरलूप वन के सीईओ इन दिनों भारत दौरे पर हैं। टेस्ला मोटर्स इलोन मस्क के कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक को 2013 में इस तरह का विचार आया था। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से यात्रा वर्तमान हवाई किराए से भी कम होगी। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक तेज गति से चलने वाली बुलेट ट्रेन का भी विकल्प भी होगी। कंपनी का कहना है कि भारत में हाईपरलूप वन के लिए दिल्ली-मुंबई, बेंगलूरु-तिरुवनंतपुरम, चेन्नई-बेंगलूरु, मुंबई-चेन्नई के अलावा पोर्ट कनेक्टर प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से यहां की दूरियां कम होंगी।यह है तकनीक-एक स्टील ट्यूब में हवा के प्रेशर के नियंत्रण से पैसेंजर को एक से दूसरी जगह भेजा जाएगा। इसमें ट्यूब में पॉड होगा जो हवा के दबाव से चलेगा। पॉड में 24 लग्जरी सीट या फिर 50 बिजनेस क्लास, या फिर 80-90 इकोनोमी क्लास की सीटें होंगी। पॉड करीब 1080 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगे।अभी स्टार्टअप कंपनी के कुछ अधिकारी भारत में कंपनी के प्रोजेक्ट और फंड के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि इस संबंध में हमारी भारतीय निवेशकों से बातचीत चल रही है। इस कंपनी को अन्य कंपनियों के अलावा डीपी वल्र्ड शेरपा कैपिटल और जीई वेन्चर्स का साथ मिला है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक में अभी तक उसका एकाधिकार है और टेस्ट के लिए उसकी पूरी तैयारी है। अमरीका के नेवादा में मार्च में इस तकनीक परीक्षण होगा। परीक्षण से पहले ही कंपनी को सात प्रोजेक्ट मिले हैं।

No comments:

Post a Comment