क्या कहते है तारे भविष्यफल……7 जनवरी, 2017 शनिवार

उज्जैन । विक्रमी संवत 2073, शक संवत 1938, शिशिर ऋतु, उत्तरायने भास्करे। मास पौष, पक्ष शुक्ल, तिथि नवमी 10.21 पश्चात दशमी, नक्षत्र अश्वनी 14.18 तक पश्चात भरणी, सिद्धि योग 19.47, चन्द्रमा मेष राशि में, सूर्योदय प्रात: 7.19 तथा सूर्यास्त सायं 17.36 पर। राहूकाल 9.00 से 10.30 तक। दिशा शूल पूर्व में
मेष: मन प्रसन्न रहेगा। धन का लाभ होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृष: अनावश्यक खर्च होगा। यात्रा का योग बनेगा। राजकार्य में विलम्ब होगा। नौकरी में समस्याएं तथा शत्रु भय रहेगा। व्यस्तता रहेगी। परिश्रम अधिक होगा।
मिथुन: धन का लाभ होगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार में उत्साह रहेगा। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी।
कर्क: राजकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारी से मधुर सम्बन्ध बनेंगे। घर में खुशखबरी से खुशी का माहौल बनेगा। धन मार्ग में समस्या रहेगी।
सिंह: मानसिक शांति मिलेगी। कुछ समस्याओं से घिरे रहोगे। शिक्षण कार्य में प्रगति रहेगी। धन का आगमन सामान्य रहेगा। घरेलू समस्याएं रहेंगी।
कन्या: आज का दिन परेशानी वाला रहेगा। खर्चा अधिक होगा। व्यर्थ भागदौड में समय व्यतीत होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
तुला: व्यापार में लाभ होगा। नये मित्र से मिलने की सम्भावना बढेगी। अकस्मात धन प्राप्ति का योग बनेगा। मानसिक तनाव रहेगा। संतान के प्रति चिंतित रहोगे।
वृश्चिक: खर्चा अधिक होगा। व्यर्थ भागदौड रहेगी। मन विचलित रहेगा। अकस्मात पुराना धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं आयेगी। समाधान निकलेगा।
धनु: आय की समस्या रहेगी, किन्तु समाधान भी होगा। प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यापार का विस्तार होगा। धन प्राप्ति का योग है। मित्र साथ देंगे।
मकर: घर में सुख की स्थिति रहेगी। कार्य में आलस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ विवाद में न पडे। क्षणिक धन लाभ होगा।
कुम्भ: थोडा तनाव रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुटुम्बीजन सहयोग करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायित्व का निर्वहन होगा।
मीन: पारिवारिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। धन का आगमन होगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। व्यापार का विस्तार होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

No comments:

Post a Comment