उज्जैन । विक्रमी संवत 2073, शक संवत 1938, शिशिर ऋतु, उत्तरायने भास्करे। मास पौष पक्ष शुक्ल तिथि अष्टमी 12.25 पश्चात नवमी, नक्षत्र रेवती 15.45 तक पश्चात अश्विनी, योग शिशिर 22.51, सूर्योदय प्रात: 7.19 तथा सूर्यास्त सायं 17.35 पर। चन्द्रमा मेष राशि में। दिशा शूल पश्चिम। राहूकाल 10.30 से 12.00 तक।
मेष: दिनचर्या ठीक रहेगी, मन संतुष्ट रहेगा, कुछ खर्चा होगा। अपराहन 3 बजे के बाद लाभ का योग है। समस्या का समाधान होगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापार का विस्तार होगा।
वृष: धन का लाभ होगा, अपराहन 3 बजे के बाद अकस्मात खर्च का योग है। समस्याओं का समाधान होगा, मन विचलित रहेगा, क्षणिक लाभ हो सकता है।
मिथुन: व्यापार का विस्तार होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, शिक्षा में प्रगति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है, धन का लाभ होगा, आय-व्यय में संतुलन रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क: धन मार्ग में बाधा आयेंगी, परिवार में मतभेद होगा। शिक्षा में प्रगति के योग है, नौकरी में सामान्यता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन आदि से सावधानी बरतें।
सिंह: मानसिक तनाव रहेगा, व्यर्थ का खर्चा होगा, व्यापार की चिंता रहेगी। भागदौड में समय नष्ट होगा, संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलेगी, परिवार में समस्याएं आयेंगी।
कन्या: बुद्धि विवेक से व्यापार में लाभ होगा, ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है, मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुखों का लाभ मिलेगा।
तुला: पारिवारिक समस्याएं रहेंगी, धन आगमन में बाधा आयेंगी, व्यर्थ का खर्चा होगा। दूर या समीप की यात्रा हो सकती है, गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। अपराहन 3 बजे के बाद लाभ का योग है।
वृश्चिक: मन में बेचैनी रहेगी, धन का लाभ होगा। पिता व बन्धु-बान्धुओं का सहयोग मिलेगा। रूका हुआ धन प्राप्त होने के योग है, घरेलू समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, सन्तान से असन्तुष्ट रहेंगे।
धनु: व्यापार में लाभ होगा, मित्रों से स्नेह प्राप्त होगा, व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी, घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य एवं दिनचर्या अनुकूल रहेगी।
मकर: यात्रा व खर्च का योग है, पराक्रम में वृद्धि होगी, राज-काज में सम्मान प्राप्त होगा। शत्रु से भय रहेगा, धन का लाभ होगा व कार्य का विस्तार होगा।
कुम्भ: शारीरिक कष्ट रहेगा, परिवार से सहयोग मिलेगा। क्षणिक धनलाभ के योग है, कोई पुराना धन प्राप्त हो सकता है, मित्रों व साझेदारों से लाभ होगा, कारोबार का विस्तार होगा।
मीन: नौकरी में उन्नति का योग है, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी। कारोबार से लाभ होगा, शिक्षण कार्य अच्छा रहेगा।
No comments:
Post a Comment