सेना से छः लाख सैनिक निकाले जाएंगे-राष्ट्रपति

बीजिंग । दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी में अब कटौती होने वाली है| ये खबरें तो कई दिनों से आ रही थीं लेकिन पहली बार राष्ट्रपति ने इसकी पुष्टि की है| चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को 23 लाख सैनिकों वाली दुनिया की सबसे बड़ी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में कटौती करने और उनकी मुकाबला क्षमताओं में सुधार करने की घोषणा की है|
जिनपिंग ने पिछले साल पीएलए से तीन लाख सैनिक कम किए जाने का एलान किया था| सैन्य सुधार पर दो दिनी सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा कि चीन को सैन्य बलों की संख्या बढ़ाने की बजाय तकनीक पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है| यह अहम और अपरिहार्य बदलाव है| हमें अवसरों को भुनाना चाहिए और यह सफलता के लिए जरूरी है|जिनपिंग शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं| सीएमसी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की समग्र आलाकमान है| चीन के राष्ट्रपति ने सैन्य सुधार के जरिये सैनिक संख्या में कटौती और संरचना के अनुकूलन और सैनिकों की मुकाबले क्षमताओं में सुधार पर जोर दिया|

No comments:

Post a Comment