मास्को। रूस का लापता मिलिट्री विमान टीयू-154 काला सागर में में क्रैश हो गया है। आपको बता दें कि यह विमान 91 यात्रियों को लेकर जा रहा था और कुछ देर बाद ही रेडार से गायब हो गया। बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और काला सागर से विमान के मलबे को निकाल लिया गया है। रशियन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सीरिया जा रहा था और रूसी शहर सोची से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह रेडार से गायब हो गया। सर्च ऑपरेशन के बाद काला सागर से विमान के मलबे को बरामद कर लिया गया है।रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह टीयू-154 विमान था और इस विमान में 91 लोग सवार थे। इसमें 83 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स थे। सोची एडलर एयरपोर्ट से नियोजित उडाऩ भरने के बाद मास्को के समयानुसार सुबह 5.40 बजे रेडार से गायब हो गया। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही प्लेन रेडार से गायब हो गया था जिसके बाद रूसी सेनाओं ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।क्रैश हुआ विमान टीयू-154 मास्को के नजदीक चकालोवास्की एयरफील्ड में ईंधन भरने के बाद सोची पहुंचा था। काला सागर के ऊपर से गुजरने के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। स्थानीय समयानुसार सुबह 5.20 बजे विमान ने उड़ान भरी और 5.40 पर इसका रेडार से संपर्क टूट गया। सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी या किसी मानवीय गलती की वजह से यह हादसा हुआ है।
No comments:
Post a Comment