
मुम्बई | बॉलीवुड में सितारों का एक दूसरे से किसी न किसी तरह कनेक्शन होता है मगर ये रिश्तो के जाल इतने पेचीदा होते है की सब समझ नहीं पाते। फैन्स को भी सेलब्स के रिश्तो के बारे में ज़्यादा पता नहीं होता है।मसलन अमिताभ बच्चन और कपूर फैमिली आपस में रिश्तेदार हैं।अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी देश के प्रमुख उद्योगपति निखिल नंदा से हुई है, जो राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा के बेटे हैं। ऐसे ही काजोल नूतन की भतीजी हैं और एक्टर मोहनीश बहल की बहन भी। मोहनीश बहल नूतन के बेटे हैं। काजोल और रानी मुखर्जी भी चचेरी बहनें हैं। संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त बीते जमाने के जुबली स्टार राजेंद्र के बेटे कुमार गौरव की पत्नी ।यश चोपड़ा करन जौहर के मामा हैं। करन जौहर की मां हीरू जौहर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की सबसे छोटी बहन हैं। ऐसे ही तमाम रिश्ते हैं फिल्म इंडस्ट्री में जो एक-दूसरे से किसी न किसी रूप से जुड़े हुए हैं।इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ खास रिश्तों के बारे में बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे ;
तो आइए जानते है ऐसे ही और भी रिश्तो के बारे में -
1.श्रद्धा कपूर - लता मंगेशकर
श्रद्धा कपूर के दादा लता मंगेशकर के चचेर भाई है।
2.नसीरुद्दीन शाह-शाहिद कपूर
नसीरुद्दीन शाह शाहिद कपूर के मौसा हैं।
3.करीना कपूर - साधना
करीना कपूर की मौसी है साधना
4.फरहान -फरहा
फरहान अख्तर और फरहा मौसेरे भाई बहन हैं।
5.सोनम कपूर - रणवीर सिंह
सोनम कपूर की दादी रणवीर सिंह के दादा की सगी बहन थीं। इस नाते सोनम कपूर और रणवीर सिंह आपस में भाई बहन है।
काजोल और रानी के पिता भाई थे। इस नाते ये दोनों बहने हुई।
7.प्रेमनाथ -सिद्धार्थ मलहोत्रा
बॉलीवुड के उभरते सितारे सिद्धार्थ मलहोत्रा पुराने जमाने के जाने-माने अभीनेता प्रेमनाथ के पोते है।
8.मोहनीश - अजय देवगन
मोहनीश नूतन के बेटे हैं और नूतन काजोल की मम्मी तनुजा की बड़ी बहन थी। तो इस नाते मोहनीश अजय देवगन के साले है।
9.कुणाल कपूर - अमिताभ बच्चन
कुणाल की शादी अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना से हुई है इस नाते कुणाल अमिताभ के भी दामाद है।
10.शबाना आज़मी- तब्बू
तब्बू के पिता जमाल आज़मी शबाना आज़मी के भाई है इस नाते ये दोनों आपस में बुआ भतीजी है।
11.करण जोहर - आदित्य चोपड़ा
करण की मां हीरू जौहर और आदित्य के पिता यश चोपड़ा भाई बहन हैं।
No comments:
Post a Comment