अफ्रीका ने ही मोहनदास को महात्मा बनाया-मोदी

नई दिल्‍ली: दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोहानिसबर्ग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा, 'आपलोगों के बीच आना मेरे लिए गर्व की बात है और आपने मुझसे मिलने के लिए समय निकाला, इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्‍यवाद।' पढ़ें पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से और क्‍या कहा...
- आप लोगों के बीच आना मेरे लिए गर्व की बात है
- आपने मुझसे मिलने के लिए समय निकाला, मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं
- आपने नरेंद्र मोदी ऐप पर मेरे भाषण के लिए सुझाव दिए
- मैं आपके लिए सपनों के साथ आया हूं
- दक्षिण अफ्रीका को गले लगाने वाला भारत पहला देश
- आपको देखकर आपके पूर्वजों की पीड़ा याद आती है
- वसुधैव कुटुंबकम की भावना से हम सब जुड़े हुए हैं
- दक्षिण अफ्रीका ने ही मोहनदास को महात्मा गांधी बनाया- ये सत्याग्रह की जन्मभूमि है।
- एक नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर यहां से भारत लौटूंगा।
- 16 साल की वलियम्मा को कौन भूल सकता है।
- महात्मा गांधी मानते थे कि इस भूमि पर एक तरह से उनका नया जन्म हुआ था।
- महात्मा गांधी ने कहा था कि यह धरती मेरे लिए मेरी जन्मभूमि की तरह ही पूजनीय और पवित्र है।
- आप भारतीय विरासत की संतान हैं।
- दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत एक चमकता सितारा है।- एक बार आप भी आकर तो देखिए कि कैसे भारत का कायाकल्प हो रहा है।
- दक्षिण अफ्रीका की ही तरह भारत भी एक युवा देश है।
- भारत के युवाओं को स्किल सिखाने के लिए हम मिशन मोड में काम कर रहे हैं।
- भारत की कहानी चार अक्षरों में बयान हो सकती है और वो शब्‍द है HOPE। यानी H-harmony, O-optimisem, P-Peace, E-energy
- हमारा लक्ष्य 8 फीसदी विकास दर का है।
- हम भारत में डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment