कलेक्टर ने धामनोद अस्पताल का निरीक्षण किया
धामनोद |कलेक्टर बी. चन्द्रशेखर आज नगर परिषद धामनोद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण कर वहां पर भर्ती मरीजों के लिये किये जा रहे चिकित्सा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होने उपस्थित चिकित्सकों से पड़ताल की कि प्रतिदिन कितने मरीज भर्ती हो रहे है। मरीजों के भर्ती होने के क्या कारण हो सकते है। क्यादूषित पानी का प्रभाव अब भी निवासियों पर पड़ना सम्भावित है। चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भर्ती होने वाले मरीज अन्य कारणों से भी बिमार हो सकते है। कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि भर्ती होने वाले मरीजो के बिस्तरों की समुचित व्यवस्था की जाये। स्वच्छ धुली हुई चादरों पर मरीजों को लेटाया जाये। कलेक्टर ने अस्पताल में वर्तमान मे उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल हेतु पानी की भी पड़ताल की। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अस्पताल में केन के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। भ्रमण में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर मरीज भर्ती हैं उन स्थानों पर मरीज, परिजन व डॉक्टर के अतिरिक्त अन्य लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाये। उन्होने इसके लिये माकूल पुलिस इंतजाम किये जाने हेतु दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक रतलाम को भी निर्देशित किया ताकि अवांचित लोगों के आवागमन से मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सकें।
No comments:
Post a Comment