उज्जैन में होगा अनूठा ओमकार महानाद ..

Mahanad ,yoga program ,Nrisinh Jayanti ,kumbha ujjain ,simhastha,विश्व,बार उज्जैन,ओमकार महानाद उज्जैन| सिंहस्थ 2016 में उज्जयिनी को विश्व स्तर पर पृथ्वी के नाभि केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करने, पुण्य सलि
ला मां शिप्रा के पुर्न:उद्धार एवं सकल विश्व के कल्याण निमित्त नृसिंह जयंती पर महानाद योग कार्यक्रम रामघाट, नृसिंह घाट के मध्य सिद्धाश्रम में किया जाएगा।इस आयोजन में 20 मई को सुबह 11 बजकर 11 मिनट, 11 सेकंड पर निरंत 11 मिनट तक ऊंकार नाद (महानाद) किया जाएगा। इसमें आमजन भी हिस्सा ले सकेंगे। मुख्य अतिथि श्रीपाद नाईक केंद्रीय आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे।क्या होता है ऊंकार नाद से-सृष्टि के आदि शब्द ऊं से ऊंकार नाद करें। ऊंकार नाद की सामूहिक हुंकार ही महानाद है। इससे उत्पन्न ऊर्जा ब्रह्मांड में व्याप्त होगी और प्रतिध्वनि के रूप में अपने साथ अंतरिक्ष से सकारात्मक ऊर्जा लेकर लौटेगी, जो पृथ्वी की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने में सहायक होगी।

No comments:

Post a Comment