उज्जैन-श्री दत्त माऊली सद्गुरू अण्णा महाराज संस्थान द्वारा आयोजित पर्यावरण को समर्पित संगीत कार्यक्रम में आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होने पर्यावरण संरक्षण का संगीत के माध्यम से संदेश देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।श्री पारस जैन ने कहा कि नारी परिवार, समाज और संसार का कल्याण करती है, इसलिए वह कल्याणी है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओ को विधवा नहीं, बल्कि कल्याणी शब्द से सम्बोधित किया जाए। वर्षो से समाज में पति के निधन के बाद स्त्रियों को विधवा शब्द से सम्बोधित किया जाता रहा है। इस सम्बोधन से हीनता का बोध होता है। जबकि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति स्वरूपा है पर वह अपनी शक्ति कल्याण के लिए समर्पित करती है, इसलिए उन्हें कल्याणी शब्द से सम्बोधित किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि अनेक महिलाएं अपने जीवन काल में दुर्भाग्यवश विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने परिवार की सेवा करती हैं। इस अवसर पर संस्थान के सद्गुरू अण्णा महाराज भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment