नई दिल्ली| एनसीसी की 10 गर्ल्स कैडेट पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने जा रही हैं। पिछले साल नेपाल में आए भूंकप के बाद भारत की ओर से ये पहली कोशिश है। बीते दो साल से खराब मौसम और भूकंप की वजह माउंट एवरेस्ट की ओर लोग नेपाल की तरफ से नहीं आ पा रहे थे। लेकिन अब एनसीसी की 10 जांबाज लड़कियां इस चोटी को जीतने जा रही हैं। वे वहां तिरंगा फहराने के लिए निकल पड़ी हैं।दिल्ली में इन कैडेट को रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विदा किया। उन्होंने कहा कि सारा देश इनके लिए दुआ करेगा। पहली बार देश की 10 लड़कियां एक साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई करने जा रही हैं। इन्हें कड़े मुकाबले के बीच चुना गया है। 25 सेंटरों की 100 चुनी हुई लड़कियों के बीच इन्होंने ये रास्ता बनाया।एनसीसी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने कहा कि ये लड़कियां किसी मामले में कम नहीं हैं। इन्हीं कड़ी ट्रेनिंग के बाद चुना गया है। ये हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।ये चुनी हुई कैडेट 15 से 20 मई के बीच माउंट एवरेस्ट फतह करेंगी। डेढ़ साल की कड़ी ट्रेनिंग और मेहनत के बाद इन कैडेट का हैसला देखते ही बनता है।पहली बार NCC कैडेट जा रही हैं एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने
नई दिल्ली| एनसीसी की 10 गर्ल्स कैडेट पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने जा रही हैं। पिछले साल नेपाल में आए भूंकप के बाद भारत की ओर से ये पहली कोशिश है। बीते दो साल से खराब मौसम और भूकंप की वजह माउंट एवरेस्ट की ओर लोग नेपाल की तरफ से नहीं आ पा रहे थे। लेकिन अब एनसीसी की 10 जांबाज लड़कियां इस चोटी को जीतने जा रही हैं। वे वहां तिरंगा फहराने के लिए निकल पड़ी हैं।दिल्ली में इन कैडेट को रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विदा किया। उन्होंने कहा कि सारा देश इनके लिए दुआ करेगा। पहली बार देश की 10 लड़कियां एक साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई करने जा रही हैं। इन्हें कड़े मुकाबले के बीच चुना गया है। 25 सेंटरों की 100 चुनी हुई लड़कियों के बीच इन्होंने ये रास्ता बनाया।एनसीसी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने कहा कि ये लड़कियां किसी मामले में कम नहीं हैं। इन्हीं कड़ी ट्रेनिंग के बाद चुना गया है। ये हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।ये चुनी हुई कैडेट 15 से 20 मई के बीच माउंट एवरेस्ट फतह करेंगी। डेढ़ साल की कड़ी ट्रेनिंग और मेहनत के बाद इन कैडेट का हैसला देखते ही बनता है।
Labels:
देश
Location:
New Delhi, Delhi 110001, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment