सिरोंज में पहला सीजेरियन आपरेशन हुआ

विदिशा | सिरोंज के राजीव गांधी जन चिकित्सालय में 14 मार्च को पहला सीजेरियन आपरेशन हुआ है कि जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल आर्य ने बताया कि सिरोंज के जन चिकित्सालय में भर्ती ग्राम गरेठा की रेखा बाई की स्थिति डिलेवरी हेतु विदिशा रिफर करने की नही थी। इस कारण से डॉक्टर टीम तत्काल सिरोंज रवाना की गई। टीम में डॉ लीना शर्मा, डॉ मेघा रंम्भाल, डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ बंसल और सिरोंज की बीएमओ डॉ विजय लक्ष्मी नागवंशी के द्वारा सफल सीजेरियन आपरेशन किया है। जच्चा बच्चा दोनो पूर्ण स्वस्थ है। आपरेशन के उपरांत रेखा बाई के यहां बालक का जन्म हुआ है। 

No comments:

Post a Comment