त्रिपोली। लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के उस विशालकाल महल को ध्वस्त कर दिया गया है, जिसकी ओर लोग कभी नजरें उठाकर देखने से डरते थे। गद्दाफी के चार दशक के शासनकाल के दौरान वहां की जनता उसके महल की दीवारें तक देखने से भी डरती थी। अब उस महल को जमींदोज कर बाजार में तब्दील किया गया है।महल के कुछ हिस्से तो 1986 में अमेरिकी बमबारी के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गए थे। महल के बाकी बचे हिस्से भी जर्जर हाल में थे। वक्त के साथ-साथ लगभग समूचा महल खंडहर में तब्दील होने लगा था। शायद इसी वजह से उसे जमींदोज किया जाना मुनासिब समझा जाने लगा था।गौरतलब है कि लीबिया पर 42 वर्षों तक एकछत्र राज करने वाले तानाशाह गद्दाफी को अक्टूबर, 2011 में विद्रोहियों ने मार डाला था।लीबिया की जनता ने कभी गद्दाफी को अपना नायक माना था। वक्त बदला और गद्दाफी की फितरत भी बदली तो बहुत सारे लोगों को अपने इस नायक में खलनायक नजर आने लगा। यही वजह रही कि गद्दाफी व उसकी हुकूमत का अंत एक तानाशाह की माफिक हुआ था।तख्तापलट के बाद जब गद्दाफी ने लीबिया की सत्ता संभाली थी तो लोगों ने उनकी अगुवाई में अपने भविष्य के सपने संजोए थे। हालांकि ये सपने हकीकत में तब्दील नहीं हुए। अपने बिंदास पहनावे व रहन-सहन को लेकर गद्दाफी हमेशा में चर्चा में रहे थे।गद्दाफी का विशालकाय महल ध्वस्त
त्रिपोली। लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के उस विशालकाल महल को ध्वस्त कर दिया गया है, जिसकी ओर लोग कभी नजरें उठाकर देखने से डरते थे। गद्दाफी के चार दशक के शासनकाल के दौरान वहां की जनता उसके महल की दीवारें तक देखने से भी डरती थी। अब उस महल को जमींदोज कर बाजार में तब्दील किया गया है।महल के कुछ हिस्से तो 1986 में अमेरिकी बमबारी के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गए थे। महल के बाकी बचे हिस्से भी जर्जर हाल में थे। वक्त के साथ-साथ लगभग समूचा महल खंडहर में तब्दील होने लगा था। शायद इसी वजह से उसे जमींदोज किया जाना मुनासिब समझा जाने लगा था।गौरतलब है कि लीबिया पर 42 वर्षों तक एकछत्र राज करने वाले तानाशाह गद्दाफी को अक्टूबर, 2011 में विद्रोहियों ने मार डाला था।लीबिया की जनता ने कभी गद्दाफी को अपना नायक माना था। वक्त बदला और गद्दाफी की फितरत भी बदली तो बहुत सारे लोगों को अपने इस नायक में खलनायक नजर आने लगा। यही वजह रही कि गद्दाफी व उसकी हुकूमत का अंत एक तानाशाह की माफिक हुआ था।तख्तापलट के बाद जब गद्दाफी ने लीबिया की सत्ता संभाली थी तो लोगों ने उनकी अगुवाई में अपने भविष्य के सपने संजोए थे। हालांकि ये सपने हकीकत में तब्दील नहीं हुए। अपने बिंदास पहनावे व रहन-सहन को लेकर गद्दाफी हमेशा में चर्चा में रहे थे।
Labels:
दुनिया
Location:
Tripoli, Lebanon
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment