उज्जैन। आज सुबह शहर के मंगलनाथ मंदिर पर मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। जिसके बाद मुंबई के दस श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मंगलनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा था। पास ही स्थित पेड़ पर बना मधुमक्खी के छत्ते ने अचानक हमला कर दिया। वहां मौजुद मुंबई से आए नांदेश महेंदकर सहित 10 श्रद्धालु चपेट में आ गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment