नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ अब लोगों का मोह भंग होता नजर आ रहा है। लोग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने लगे है। कांग्रेस ने भी आज प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एक मोर्चा निकाला। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला भी फूंका गया।कांग्रेस ने आज अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में एक मोर्चा निकाला। एमसीडी के बाहर किये गए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान अजय माकन ने सीएम केजरीवाल का पुतला भी फूंका।प्रदेश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस एक बार फिर अपनी साख बनाने की कोशिश में जुटी है। पेंशनधारकों के मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस ने ये विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चे में शामिल सभी लोगों के हाथों में एक बैनर भी था जिस पर लिखा था, 'केजरीवाल के राज में मांगी थी पेंशन, मिली टेंशन'। ये सभी लोग एमएसीडी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।सड़क पर उतरी कांग्रेस, फूंका केजरीवाल का पुतला
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ अब लोगों का मोह भंग होता नजर आ रहा है। लोग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने लगे है। कांग्रेस ने भी आज प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एक मोर्चा निकाला। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला भी फूंका गया।कांग्रेस ने आज अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में एक मोर्चा निकाला। एमसीडी के बाहर किये गए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान अजय माकन ने सीएम केजरीवाल का पुतला भी फूंका।प्रदेश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस एक बार फिर अपनी साख बनाने की कोशिश में जुटी है। पेंशनधारकों के मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस ने ये विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चे में शामिल सभी लोगों के हाथों में एक बैनर भी था जिस पर लिखा था, 'केजरीवाल के राज में मांगी थी पेंशन, मिली टेंशन'। ये सभी लोग एमएसीडी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
Labels:
प्रदेश
Location:
New Delhi, Delhi, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment