नई दिल्ली। ग्लोबल वेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी वेल्थ एक्स ने दुनियाभर में 40 साल से कम उम्र के अमीरों की सूची जारी की है। इसमें सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पहले पायदान पर हैं।30 वर्षीय जुकरबर्ग की संपत्ति 35.1 अरब डॉलर (करीब 2176 अरब रुपए) है जो सूची में शामिल सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति का 40 फीसद है।वेल्थ एक्स की सूची में शीर्ष 10 हस्तियों में भारतीय मूल के अरबपति अरुण पुडुर भी शामिल हैं। सेलफ्रेम टेक्नोलॉजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ पुडुर की कुल संपत्ति 4 अरब डॉलर (करीब 248 अरब रुपए) आंकी गई है।दूसरे नंबर पर भी फेसबुक के लोग-40 वर्ष से कम उम्र के 10 सबसे अमीर लोगों में फेसबुक से जुड़े लोग भी हैं। जुकरबर्ग के बाद दूसरे स्थान पर कंपनी के डस्टिन मोस्कोविट्ज हैं, जिनकी संपत्ति 7.7 अरब डॉलर की है। डस्टिन इस सूची में सबसे युवा व्यक्ति हैं।वॉट्सऐप के जेन कूम तीसरे स्थान पर-वॉट्सऐप के जेन कूम तीसरे स्थान पर रहे जिनकी संपत्ति भी 7.7 अरब डॉलर रही। 2014 में ही फेसबुक ने वॉट्सएप को 19 अरब डॉलर में खरीदा था।वहीं, फेसबुक के पहले प्रेसीडेंट रहे सीन पार्कर 5.2 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। शीर्ष 10 में कंपनी के सह-संस्थापक एडुगार्डो सेवरिन 4.4 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर रहे।सूची में केवल दो महिलाएं-सूची के शीर्ष 10 में केवल दो महिलाएं हैं। चीन के कंट्री गार्डन होल्डिंग की येंग हुयेंग छठे स्थान पर रहीं, जबकि अमेरिका की सबसे युवा अरबपति महिला और बायोटेक व्यवसायी एलिजाबेथ होम्स 8वें स्थान पर रहीं।
40 साल से कम उम्र के 10 सबसे अमीर-नाम उम्र संपत्ति (अरब रुपए में)
1. मार्क जुकरबर्ग 30 2176.2
2. डस्टिन मोस्कोविट्ज 30 477.4
3. जेन कूम 38 477.4
4. स्कॉट डंकन 32 341
5. सीन पार्क 35 322.4
6. येंग हुयेंग 34 316.2
7. अलेक्जेंडरो सेंटो डिमिंगो विल्ला 38 303.8
8. एलिजाबेथ होम्स 31 279
9. एडुगार्डो सेवरिन 32 272.8
10. अरुण पुडुर 38 248
No comments:
Post a Comment