नई दिल्ली। संसद के बाद अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर सड़क पर भी घेरना शुरू कर दिया है। दिग्विजय सिंह और राज बब्बर समेत कई कांग्रेस नेता भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतर गए हैं। दिग्िवजय सिंह एनडीए की सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं।कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले किसानों से बहुत सारे वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। ऐसा लगता भी नहीं है कि मोदी सरकार जनता के लिए कुछ करना चाहती है।साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज एक तरह गरीब किसान खड़े नजर आ रहे हैं और दूसरी तरह उद्योगपति हैं। अब जनता को तय करना है कि वे किसका साथ देना चाहेंगे।अन्ना जहां जंतर-मंतर पर मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रहे हैं। उधर भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा और केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि 5 मार्च तक यदि सरकार ने स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न की और भूमि अधिग्रहण बिल वापिस नहीं लिया तो पीपली महापंचायत में आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। आंदोलन शुरू करने के बाद किसान मांग पूरी हुए बिना घर वापस नहीं जाएंगे।सरकार ने किया किसानों के साथ विश्वासघात: दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली। संसद के बाद अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर सड़क पर भी घेरना शुरू कर दिया है। दिग्विजय सिंह और राज बब्बर समेत कई कांग्रेस नेता भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतर गए हैं। दिग्िवजय सिंह एनडीए की सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं।कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले किसानों से बहुत सारे वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। ऐसा लगता भी नहीं है कि मोदी सरकार जनता के लिए कुछ करना चाहती है।साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज एक तरह गरीब किसान खड़े नजर आ रहे हैं और दूसरी तरह उद्योगपति हैं। अब जनता को तय करना है कि वे किसका साथ देना चाहेंगे।अन्ना जहां जंतर-मंतर पर मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रहे हैं। उधर भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा और केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि 5 मार्च तक यदि सरकार ने स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न की और भूमि अधिग्रहण बिल वापिस नहीं लिया तो पीपली महापंचायत में आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। आंदोलन शुरू करने के बाद किसान मांग पूरी हुए बिना घर वापस नहीं जाएंगे।
Labels:
देश
Location:
New Delhi, Delhi, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment