लॉस एंजिल्स। 69 साल के एक भारतीय-अमेरिकी योग गुरु पर अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर रहने वाली 6 महिलाओं ने यौन हिंसा या दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि योग गुरु ने उनके साथ भारत सहित विभिन्न स्थानों पर दुष्कर्म किया।बिक्रम योग कॉलेज ऑफ इंडिया के संस्थापक व आरोपी बिक्रम चौधरी के खिलाफ ताजातरीन मुकदमा लॉस एंजिल्स सुप्रीम कोर्ट में कनाडा की जिली लॉलर ने दाखिल किया है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह पहली कक्षा से ही विक्रम योगा को पसंद करती थी। उसने नौ सप्ताह की टीचर्स ट्रेनिंग के लिए अपने माता-पिता से अपने कॉलेज फंड से कर्ज लेने की इजाजत मांगी।उस समय इस कोर्स की फीस 10 हजार डॉलर (6.20 लाख रुपये) थी। उसने अप्रैल 2010 में कोर्स में प्रवेश लिया और इसके ठीक बाद यौन हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार, चौधरी लॉलर के साथ छेड़छाड़ करता था। उसका मकसद दुष्कर्म करना था। यह बरसों जारी रहा।फीस डूब जाती-महिला ने आरोप लगाया वह इस डर से खामोश रही कि चौधरी उसे कोर्स से बाहर कर देगा। इस स्थिति में उसके 10 हजार डॉलर डूब जाएंगे और वह योग प्रशिक्षक के रूप में योग्यता भी हासिल नहीं कर पाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम ने महिला के साथ भारत सहित 6 शहरों में दुष्कर्म किया।इसलिए खामोश रही-मुकदमे के अनुसार लॉलर अभी तक इस डर से चुप रही कि क्योंकि उसे सबूत के तौर पर बिक्रम योग सर्टिफिकेट की जरूरत थी। उसे चौधरी से शारीरिक हानि का भी डर था।अन्य महिला का आरोप-मुकदमा लगाने वाली एक अन्य महिला लेरिसा एंडरसन ने कहा कि 2006 में वह लॉस एंजिल्स गई थी, जहां चौधरी ने अपने घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।हमें नहीं मिला नोटिस-चौधरी के वकील ने कहा कि उन्हें अभी तक मुकदमे का नोटिस नहीं मिला है। चौधरी के 'हॉट योगा'की 26 मुद्राओं में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्थिक लाभ कमाने के लिए कानूनी प्रणाली का दुरुपयोग किया जा रहा है।अमेरिका- भारतीय योग गुरु पर दुष्कर्म का आरोप
लॉस एंजिल्स। 69 साल के एक भारतीय-अमेरिकी योग गुरु पर अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर रहने वाली 6 महिलाओं ने यौन हिंसा या दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि योग गुरु ने उनके साथ भारत सहित विभिन्न स्थानों पर दुष्कर्म किया।बिक्रम योग कॉलेज ऑफ इंडिया के संस्थापक व आरोपी बिक्रम चौधरी के खिलाफ ताजातरीन मुकदमा लॉस एंजिल्स सुप्रीम कोर्ट में कनाडा की जिली लॉलर ने दाखिल किया है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह पहली कक्षा से ही विक्रम योगा को पसंद करती थी। उसने नौ सप्ताह की टीचर्स ट्रेनिंग के लिए अपने माता-पिता से अपने कॉलेज फंड से कर्ज लेने की इजाजत मांगी।उस समय इस कोर्स की फीस 10 हजार डॉलर (6.20 लाख रुपये) थी। उसने अप्रैल 2010 में कोर्स में प्रवेश लिया और इसके ठीक बाद यौन हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार, चौधरी लॉलर के साथ छेड़छाड़ करता था। उसका मकसद दुष्कर्म करना था। यह बरसों जारी रहा।फीस डूब जाती-महिला ने आरोप लगाया वह इस डर से खामोश रही कि चौधरी उसे कोर्स से बाहर कर देगा। इस स्थिति में उसके 10 हजार डॉलर डूब जाएंगे और वह योग प्रशिक्षक के रूप में योग्यता भी हासिल नहीं कर पाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम ने महिला के साथ भारत सहित 6 शहरों में दुष्कर्म किया।इसलिए खामोश रही-मुकदमे के अनुसार लॉलर अभी तक इस डर से चुप रही कि क्योंकि उसे सबूत के तौर पर बिक्रम योग सर्टिफिकेट की जरूरत थी। उसे चौधरी से शारीरिक हानि का भी डर था।अन्य महिला का आरोप-मुकदमा लगाने वाली एक अन्य महिला लेरिसा एंडरसन ने कहा कि 2006 में वह लॉस एंजिल्स गई थी, जहां चौधरी ने अपने घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।हमें नहीं मिला नोटिस-चौधरी के वकील ने कहा कि उन्हें अभी तक मुकदमे का नोटिस नहीं मिला है। चौधरी के 'हॉट योगा'की 26 मुद्राओं में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्थिक लाभ कमाने के लिए कानूनी प्रणाली का दुरुपयोग किया जा रहा है।
Labels:
दुनिया
Location:
United States
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment