ओस्लो। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे राजेंद्र कुमार पचौरी ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र पैनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 74 वर्षीय पचौरी ने इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आइपीसीसी) की इसी सप्ताह केन्या में हुई बैठक के बाद मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा की।आइपीसीसी अध्यक्ष के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल इसी साल अक्टूबर तक था। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के जलवायु वैज्ञानिक इन दिनों हृदय संबंधी कुछ परेशानियों का भी सामना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने यह कदम भारतीय पुलिस द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच शुरू करने के बाद उठाया है। हालांकि, उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपों से इंकार किया है।संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को लिखे पत्र में पचौरी ने कहा कि केन्या आने-जाने में मेरी असमर्थता से लग रहा है कि मैं संभवत: पैनल को मजबूत नेतृत्व नहीं दे पाऊंगा। समय के अभाव में अध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वाह करना अब मुश्किल लग रहा है। इसलिए मैंने अपना कार्यकाल पूरा होने से कुछ माह पूर्व ही आइपीसीसी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने का फैसला कर लिया है।इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने आइपीसीसी के उपाध्यक्ष इस्माइल अल गिजौली को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पचौरी ने 2007 में आइपीसीसी की ओर से नोबेल शांति पुरस्कार ग्रहण किया था। उस वर्ष अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर व आइपीसीसी को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था।यौन उत्पीड़न-पचौरी का आइपीसीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
ओस्लो। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे राजेंद्र कुमार पचौरी ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र पैनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 74 वर्षीय पचौरी ने इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आइपीसीसी) की इसी सप्ताह केन्या में हुई बैठक के बाद मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा की।आइपीसीसी अध्यक्ष के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल इसी साल अक्टूबर तक था। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के जलवायु वैज्ञानिक इन दिनों हृदय संबंधी कुछ परेशानियों का भी सामना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने यह कदम भारतीय पुलिस द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच शुरू करने के बाद उठाया है। हालांकि, उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपों से इंकार किया है।संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को लिखे पत्र में पचौरी ने कहा कि केन्या आने-जाने में मेरी असमर्थता से लग रहा है कि मैं संभवत: पैनल को मजबूत नेतृत्व नहीं दे पाऊंगा। समय के अभाव में अध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वाह करना अब मुश्किल लग रहा है। इसलिए मैंने अपना कार्यकाल पूरा होने से कुछ माह पूर्व ही आइपीसीसी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने का फैसला कर लिया है।इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने आइपीसीसी के उपाध्यक्ष इस्माइल अल गिजौली को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पचौरी ने 2007 में आइपीसीसी की ओर से नोबेल शांति पुरस्कार ग्रहण किया था। उस वर्ष अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर व आइपीसीसी को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था।
Labels:
देश
Location:
Oslo, Norway
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment