नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस इलाके में रहेंगे। उनका पता बंगला नंबर-6, फ्लैग हाउस रोड होगा। केजरीवाल ने इस पर सहमति जता दी है। आवास को 21 मार्च तक तैयार किया जाना है। इस समय उनके बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। तैयारी में व्यवधान न हो, इसलिए गाजियाबाद के कौशांबी से यहां शिफ्ट होने में समय लग रहा है।उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने जुलाई, 2014 में अंतिम बार सिविल लाइंस में रहने का मन बनाया था। एक व्यवसायी ने उन्हें कोठी देने की बात कही थी। किन्हीं कारणों से विवाद होने पर केजरीवाल ने वहां रहने से मना कर दिया था। 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने चाणक्यपुरी में रहने की इच्छा जताई।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवास ऐसी जगह हो, जिससे आसपास और कॉलोनी के लोगों को असुविधा न हो। आम लोग भी उनके आवास तक आसानी से पहुंच सकें। अधिकारियों को चाणक्यपुरी में इस तरह का आवास नहीं मिला।अरविंद केजरीवाल का निवास 6 फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइंस होगा
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस इलाके में रहेंगे। उनका पता बंगला नंबर-6, फ्लैग हाउस रोड होगा। केजरीवाल ने इस पर सहमति जता दी है। आवास को 21 मार्च तक तैयार किया जाना है। इस समय उनके बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। तैयारी में व्यवधान न हो, इसलिए गाजियाबाद के कौशांबी से यहां शिफ्ट होने में समय लग रहा है।उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने जुलाई, 2014 में अंतिम बार सिविल लाइंस में रहने का मन बनाया था। एक व्यवसायी ने उन्हें कोठी देने की बात कही थी। किन्हीं कारणों से विवाद होने पर केजरीवाल ने वहां रहने से मना कर दिया था। 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने चाणक्यपुरी में रहने की इच्छा जताई।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवास ऐसी जगह हो, जिससे आसपास और कॉलोनी के लोगों को असुविधा न हो। आम लोग भी उनके आवास तक आसानी से पहुंच सकें। अधिकारियों को चाणक्यपुरी में इस तरह का आवास नहीं मिला।
Labels:
प्रदेश
Location:
New Delhi, Delhi, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment